ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

डेढ़ साल तक लिव इन में रखा,शादी से मुकरा, केस दर्ज

भोपाल । बागसेवनिया थाना इलाके में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। लगभग डेढ़ साल तक लिव इन में महिला के साथ रहने के बाद वह शादी करने की बात से साफ मुकर गया था। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी के मुताबिक इलाके में रहने वाली 30 वर्षीय महिला एक निजी फर्म में काम करती है। करीब डेढ़ साल पहले वह अपने पति को छोड़कर जबलपुर से भोपाल पति के दोस्त सुरेश पहाड़े के साथ आ गई थी। सुरेश जबलपुर में स्थित एक विश्वविद्यालय में नौकरी करता है। दोनों भोपाल में लिव इन रिलेशन में साथ रहते थे। इस दौरान शादी करने का भरोसा देकर वह महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। उसके बाद में वह उसे भोपाल में अकेला छोड़कर चला गया। हालांकि महिला ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन देकर शिकायत की थी। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। पुलिस युवक की तलाश में जबलपुर जाने की तैयारी कर रही है।

दो महिलाओं ने की खुदकुशी

टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक जवाहर चौक टीन शेड निवासी 18 वर्षीय ज्योति पुत्र अर्जुन मेवाड़ा एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। शुक्रवार को उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। इस दौरान ज्योति ने घर में फांसी लगा ली। माता-पिता शाम को वापस घर लौटे तो घटना का पता चला। उधर अरेरा हिल्स थाना इलाके के वल्लभ नगर फेस-दो में रहने वाली 17 वर्षीय संध्या पुत्री प्रकाश पाटिल ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे घर में फांसी लगा ली। नौवीं तक पढ़ने के बाद वह घरेलू काम काज करती थी। दोनों ही मामलों में कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Related Articles

Back to top button