ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

खुशखबरी: टाटानगर से पटना तक चलेगी तेजस एक्सप्रेस

झारखंड के टाटानगर स्टेशन से सेमी हाई स्पीड की तेजस एक्सप्रेस चलेगी। IRCTC अभी मुंबई, दिल्ली एवं अन्य मार्गों पर तेजस ट्रेन चला रही है, जिसे लोग स्पीड के कारण पसंद कर रहे हैं, यात्रा में समय कम लगने के साथ विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं।दक्षिण पूर्व रेलवे जोन तेजस ट्रेन के लिए भीड़ वाला मार्ग खोजने में जुटा है, ताकि साढ़े सात सौ से ज्यादा क्षमता वाली ट्रेन खाली न जाए।
जानकारी के अनुसार टाटानगर से पटना समेत अन्य किसी एक मार्ग पर तेजस एक्सप्रेस  दौड़ेगी। 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली तेजस ट्रेन से लोग सात से आठ घंटे में पटना पहुंच सकेंगे, जबकि अन्य ट्रेनों में टाटा से पटना जाने में 11 घंटे से ज्यादा समय लगता है। चक्रधरपुर के डीआरएम ने जल्द ही मंडल से वंदे भारत ट्रेन चलने की जानकारी दी हैं। इससे टाटानगर और हावड़ा मुंबई रेलमार्ग सेमी हाई स्पीड ट्रेन मार्ग में शामिल हो जाएगा
तेजस ट्रेन देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो पूरी तरह से वातानुकुलित है। इसमें यात्रियों के मनोरंजन के लिए एलइडी लगी हैं। ऑटोमेटिक दरवाजे हैं। सभी कोच में ऑटोमेटिक फायर अलार्म और डिटेक्शन सिस्टम लगे हैं। कोच में ऐसी व्यवस्था है कि आग लगने पर खुद ऑटोमेटिक ब्रेक लग जाएगा। कोच में बायो-वैक्यूम टॉयलेट हैं। इसमें पानी की बचत होती है।

Related Articles

Back to top button