ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

चुनावी महाकुंभ की सामग्री वितरण के लिए सज रहा पांडाल, अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

ग्वालियर। विधानसभावार मतदान सामग्री वितरण के लिए महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कालेज आफ एक्सीलेंस के खेल मैदान पर 105 वाई 330 के छह सेक्टर तैयार करने के काम को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की निगरानी में अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण के दौरान असुविधा न हो, इसके लिए सेक्टर वाइज बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

छह सेक्टर के अलावा अतिरिक्त पंडाल भी लगाए जाएंगे, जिनमें आरओ व अतिरिक्त कर्मचारियों को बैठने की व्यवस्था होगी। एमएलबी कालेज मैदान पर मतदान सामग्री वितरण की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में वह ठेकेदार के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर काम करने की नसीहत दे रहे हैं। विद्युत व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। क्रिकेट मैदान से लेकर फुटबाल मैदान तक पंडाल का जाल बिछाया जा रहा है। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं।

एमएलबी से 1662 मतदान केन्द्रों के लिए होगा सामग्री का वितरण

जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1662 मतदान केन्द्र हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण में 269, ग्वालियर में 303, ग्वालियर पूर्व में 319, ग्वालियर दक्षिण में 249, भितरवार में 266 एवं विधानसभा क्षेत्र डबरा (अजा.) में 256 मतदान केन्द्र हैं। इनमें मतगणना कराने के लिए मतदान दल को एमएलबी से मतदान सामग्री का वितरण होगा। इसके साथ ही सामग्री जमा भी यहां होगी।

फैक्ट फाइल

  • विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदाता: 1624567
  • ग्वालियर ग्रामीण मतदाता: 251788
  • 15 ग्वालियर मतदाता: 299765
  • ग्वालियर पूर्व मतदाता: 330293
  • ग्वालियर दक्षिण मतदाता: 258312
  • भितरवार विधानसभा मतदाता: 242642
  • डबरा (अजा) मतदाता: 241767

Related Articles

Back to top button