ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बोरी में चोरी के लैपटाप लेकर घूम रहा था, धरा गया

भोपाल। हनुमानगंज थाना पुलिस ने फर्नीचर कारखाने के आफिस में हुई लैपटाप, नकदी चोरी के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। इस संबंध में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। वह बोरी में चोरी का माल रखकर ठिकाने लगाने जा रहा था, तभी संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से माल बरामद हो गया।

सितंबर में हुई थी चोरी

हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक बलाईपुरा कोतवाली निवासी 42 वर्षीय मेहबूब अली का दुलीचंद के बाग में क्राउन इंटरप्राइजेज के नाम से फर्नीचर का कारखाना है। 16-17 सितंबर की दरमियानी रात किसी ने कारखाने के आफिस का ताला तोड़कर वहां रखे दो लैपटाप, दो कीमती मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस चोरी का केस दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा

शुक्रवार दोपहर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि न्यू कबाड़खाना क्षेत्र में एक लड़का बोरी में कुछ सामान लेकर घूम रहा है। उसमें संभवत: चोरी का सामान हो सकता है। इस आधार पर किशोर के पास रखी बोरी की तलाशी ली गई। उसमें रखे लैपटाप के बारे में पूछताछ करने पर किशोर ने मेहबूब के कारखाने का ताला तोड़कर चोरी करने की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर कारखाने से चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए।

Related Articles

Back to top button