ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

जबलपुर होकर जाएगी पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर से

जबलपुर। रेल द्वारा दीपावली-छठ पूजा त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त यातायात क्लीयर करने के उद्देश्य से पटना-सिकंदराबाद-पटना के मध्य तीन-तीन ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी पमरे के सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। इस गाड़ी की विस्तृत जानकारी निम्न है। गाड़ी संख्या 03281 पटना से सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन तीन ट्रिप के लिए प्रत्येक गुरुवार को 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक पटना स्टेशन से 16:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सतना 01:40 बजे, कटनी 03:35 बजे, जबलपुर 04:55 बजे, पिपरिया 07:05 बजे, इटारसी 08:50 बजे और 23:55 बजे सिकंदराबाद स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 03282 सिकंदराबाद से पटना स्पेशल ट्रेन तीन ट्रिप के लिए प्रत्येक शनिवार को 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक सिकंदराबाद स्टेशन से 15:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी 05:30 बजे, पिपरिया 06:28 बजे, जबलपुर 08:50 बजे, कटनी 10:15 बजे, सतना 12:25 बजे और तीसरे दिन मध्यरात्रि को 00:30 बजे पटना स्टेशन पहुँचेगी।
कोच कम्पोजीशन :
इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 21 कोच रहेंगे।
रेलगाड़ी के हाल्ट :
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दानापुर, आरा, बक्सर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपूर काग़ज़नगर, मंचिर्याल, पेद्दपल्ली जंक्शन एवं काजीपेट जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। रेल प्रशासन यात्रियों से कहा है कि वे यात्रा के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित भारत सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button