ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

‘कांग्रेस का एक ही एजेंडा है- राजस्थान को लूटो…अपनी तिजोरी भरो’, राजस्थान में बरसे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार एवं कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसकी तुष्टिकरण की नीति ने राज्य के गौरव को खतरे में डाल दिया है। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर बड़े से बड़े भ्रष्टाचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह बृहस्पतिवार की शाम (बलिचा) उदयपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस की सरकार में राजस्थान के लोगों के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली वारदातें हो रही हैं। उदयपुर में कन्हैयालाल जी के साथ आतंकी घटना कांग्रेस सरकार पर बहुत बड़ा दाग है। ऐसी जघन्य वारदात उदयपुर में इसलिए हुई क्योंकि यहां आतंकियों के साथ सहानुभूति रखने वाली कांग्रेस की सरकार है।”

मोदी ने कहा,‘‘कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की नीति ने राजस्थान की संस्कृति, विरासत और गौरव को खतरे में डाल दिया है।” उन्होंने कहा,‘‘आतंकियों की हमदर्द कांग्रेस सरकार राजस्थान को तबाह करके मानेगी। कांग्रेस सरकार, महिलाओं के खिलाफ अपराध को काबू कर पाने में पूरी तरह नकारा साबित हुई है।” प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘कांग्रेस ने राजस्थान के पांच साल बर्बाद किए हैं। पांच साल तक राजस्थान की सरकार इसी में उलझी रही कि कुर्सी पर कौन बैठेगा। कुर्सी की इस लड़ाई में कांग्रेस ने जनता के मुद्दों की परवाह नहीं की।” मोदी ने कहा,‘‘कांग्रेस का एक ही एजेंडा है- राजस्थान को लूटो…अपनी तिजोरी भरो। भ्रष्टाचार कांग्रेस के लिए हवा-पानी की तरह है, उसके बगैर कांग्रेस का काम नहीं चल सकता। राजस्थान में कांग्रेस के नेता खुद कह रहे हैं कि यहां ऐसी लूट मची है, जैसी देश में कहीं और नहीं है।”

राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात करते हुए मोदी ने कहा,‘‘किसी ने कहा था कि राजस्थान में छोटी मछलियों को ही पकड़ा जाता है, बड़ी मछलियों पर कार्रवाई नहीं होती। मैं ऐसे लोगों को कहूंगा- राजस्थान में छोटी-बड़ी हर मछली पर कार्रवाई होगी। सिर्फ मछली ही नहीं, जनता को लूटने वाले बड़े मगरमच्छ भी छोड़े नहीं जाएंगे।” उन्होंने कहा,‘‘राजस्थान से भाजपा गुंडाराज और अपराध पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।” सभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी एवं अन्य पार्टी नेताओं ने भी संबोधित किया। राज्य की 200 विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान होगा, वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Related Articles

Back to top button