ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

Edible Oil Price in Indore: तेलों के आयात पर पाबंदी हटी, मूंगफली तेल 40 रुपये टूटा

इंदौर। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य तेलों के बढ़ते दामों को नियंत्रण करने के लिए सरकार ने कुछ तेलों के आयात पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है, जिन्हें पहले केवल सीमित आयातकों की अनुमति थी या प्रतिबंधित की श्रेणी में आ रहे थे। अधिसूचना के अनुसार खाद्य तेल के आयात ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए बाजार पर कोई सीधा प्रभाव नहीं दिखेगा।

सोया तेल में लेवाल रुकने के कारण भाव में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। सोया तेल इंदौर पांच रुपये घटकर 915-917 रुपये प्रति दस किलो रह गया। बाजार की दिशा के लिए वैश्विक बाजार की चाल पर व्यापारी नजर रखे हुए हैं। दूसरी ओर, मूंगफली तेल की आवक बढ़ने और लेवाल बेहद कमजोर होने के कारण भाव में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। मूंगफली तेल इंदौर 35-40 रुपये घटकर 1500-1525 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

गुजरात में मूंगफली तेल ज्यादातर प्लांटों में उत्पादन जोरों पर शुरू हो गया है, जिससे इसकी उपलब्धता बढ़ती जा रही है। मलेशिया पाम तेल के फंडामेंटल्स में अभी तेजी नहीं नजर आ रही है। इस केलएलसी 3560-3890 के बीच कारोबार करते नजर आएगा। हालांकि, त्योहारों को ध्यान में रखते हुए भारतीय बाजारों में बड़ी गिरावट की संभावना कम नजर आ रही है। छावनी मंडी में सोयाबीन नया 4300-4850, सरसों निमाड़ी 6300, राइड़ा 4900-5100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1500-1525, मुंबई मूंगफली तेल 1540, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 915-917, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 860-865, इंदौर पाम 886-888, मुंबई सोया रिफाइंड 915, मुंबई पाम तेल 818, राजकोट तेलिया 2430, गुजरात लूज 1500-1525, कपास्या तेल इंदौर 860 रुपये।

सोयाबीन के प्लांट खरीदी भाव – केपी साल्वेक्स निवाड़ी 4950, खंडवा आइल 5000, लिविंग फूड शुजालपुर 5010, मित्तल 5010, एमएस साल्वेक्स 5010, नीमच प्रोटीन 5025, पतंजलि फूड 4915, प्रकाश 5040, प्रेस्टीज देवास 5000, रामा 4925, आरएच साल्वेक्स 4950, सांवरिया 5000, श्री महेश ऑयल 5021, सोनिका बायोकेम मंडीदीप 5000, सालासर हरदा 5000, स्नेहिल 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1950, देवास 1950, उज्जैन 1950, खंडवा 1925 बुरहानपुर 1925, अकोला 2825 रुपये।

Related Articles

Back to top button