ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

कांग्रेस का आरोप, सामाजिक सुरक्षा के 54 लाख हितग्राहियों को सात माह से नहीं दी पेंशन

भोपाल। कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर 54 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को सात माह से पेंशन नहीं देने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बजट आवंटन का दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए कहा कि पेंशन योजनाओं के लिए अप्रैल से बजट ही नहीं दिया गया। यदि समय से राशि हितग्राहियों का दी तो उन्हें दो हजार 289 करोड़ रुपये मिलते।

कई पेंशन रोकने का आरोप

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई पत्रकारवार्ता में सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सामाजिक न्याय के लिए वृद्ध, निशक्त, मानसिक रूप से अविकसित, बहुदिव्यांग, विधवा को प्रतिमाह पेंशन देने की व्यवस्था की थी। कमल नाथ सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 300 से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिमाह की थी पर भाजपा सरकार ने पेंशन की राशि ही हितग्राहियों को नहीं दी।

केंद्र सरकार ने इंदिरा गांधी वृद्धावस्था, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्त पेंशन का अंशदान नहीं दिया। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन, मानसिक रूप से अविकसित/बहुविकलांग को आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा पेंशन देती है। इन सभी योजनाओं में एक भी पैसा दोनों सरकारों ने व्यय नहीं किया। यही नहीं विभिन्न विभागों की ऐसी ही लगभग 150 से अधिक कल्याणकारी योजनाएं हैं, जिन पर शिवराज सरकार ने ताला लगा दिया है। इसका राजफाश भी दस्तावेजी प्रमाण के साथ जल्द किया जाएगा।

बौखलाहट में कांग्रेस

कांग्रेस के इस आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस बौखलाहट में है। अनाप-शनाप आरोप लगा रही है। जब जनता के बीच में सभी दल आशीर्वाद मांग रहे हैं तो जनता की अदालत निर्णय कर देगी कि कौन सही है और कौन झूठा। झूठ की राजनीति कांग्रेस को बंद कर देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button