ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

शुक्रवार से न्यायालयों में लगातार दस दिन अवकाश, आज अंतिम कार्यदिवस

इंदौर। जिला न्यायालय और अधिनस्थ न्यायालयों में शुक्रवार से दीपावली अवकाश शुरू हो रहा है। यह 10 दिनों तक रहेगा। यानी जिला न्यायालय में गुरुवार 9 नवंबर को दीपावली अवकाश से पहले अंतिम कार्यदिवस रहेगा। इसके बाद 20 नवंबर से ही न्यायालयों में नियमित कामकाज शुरू हो सकेगा।

इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष गोपाल कचोलिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी कैलेंडर के अनुसार 10 नवंबर 2023 से 15 नवंबर 2023 तक और 18 नवंबर और 19 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया था। 17 नवंबर 2023 को विधानसभा निर्वाचन का मतदान होने से इस दिन भी अवकाश रहेगा।

इस तरह जिला न्यायालय में 16 नवंबर 2023 का अवकाश घोषित नहीं था, लेकिन 8 नवंबर को मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के आदेशानुसार रजिस्ट्रार जनरल द्वारा अधिसूचना जारी कर 16 नवंबर 2023 को भी जिला न्यायालय में अवकाश घोषित कर दिया गया। इस तरह अब जिला न्यायालय में लगातार दस दिन तक अवकाश रहेगा।

दीपावली अवकाश के दौरान प्रचार की रहेगी धूम

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 22 नवंबर को होना है। उम्मींद जताई जा रही है कि दीपावली अवकाश के दौरान इस बार प्रचार की धूम रहेगी। प्रत्याशी अवकाश के दौरान व्यक्तिगत रूप से ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। हालांकि अब भी प्रचार तो चल ही रहा है लेकिन इसका जोर इंटरनेट मीडिया पर ज्यादा है।

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के अलावा बहुत जल्दी इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव भी होना हैं। इंदौर अभिभाषक संघ में आठ हजार से ज्यादा सदस्य हैं। इनमें से करीब साढ़े चार हजार को मतदान का अधिकार प्राप्त है। इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव के संभावित प्रत्याशी भी दीपावली अवकाश का लाभ व्यक्तिगत जनसंपर्क में लेंगे।

Related Articles

Back to top button