ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
व्यापार

कस्टमर और नॉन–कस्टमर्स के लिए PNB की व्हाट्सएप बैंकिंग लॉन्च

सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने व्हाट्सएप बैंकिंग की शुरुआत कर दी है। इसकी घोषणा बैंक ने सोमवार को दी जिसमें कहा गया है कि यह सुविधा बैंक के कस्टमर के साथ नॉन–कस्टमर के लिए भी उपलब्ध होगी। बैंक ने एक बयान में कहा कि व्हाट्सएप पर बैंकिंग सुविधा को एक्टिव करने के लिए ग्राहकों को ऑफिशियल पीएनबी के व्हाट्सएप नंबर 919264092640 को सेव करना होगा और इस नंबर पर एक हाय/हैलो भेजकर बातचीत शुरू करनी होगी। हालांकि बैंक ने यह भी कहा है कि ग्राहक बातचीत शुरू करने से पहले यह चेक जरूर कर लें कि व्हाट्सएप पर पीएनबी के प्रोफाइल नाम के साथ ‘ग्रीन टिक’ है या नहीं।
इस डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को नॉन–फाइनेंशियल बैकिंग सर्विस जैसे अंतिम 5 ट्रांजैक्शन की डिटेल्स, बैलेंस इंक्वायरी, स्टॉप चेक, और अकाउंट होल्डरों के लिए चेक रिक्वेस्ट की सुविधाएं दे रही है। इसके अलावा भी पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को व्हाट्सएप बैंकिंग के जरिए कुछ सुविधाएं दे रहा है। इसमें बैंक अपने अकाउंट होल्डर और नॉन–अकाउंट होल्डर दोनों को ऑनलाइन अकाउंट खोलना, बैंक डिपॉजिट या लोन प्रोडक्ट्स की इंक्वायरी, डिजिटल प्रोडक्ट्स, लोकेट ब्रांच या एटीएम की जानकारी विकल्प भी दे रहा है।
पंजाब नेशनल बैंक ने बताया कि व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विस की यह सुविधाएं सप्ताह के सातों दिन और दिन के 24 घंटे खुली रहेंगी। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक की यह व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विस एंड्रॉइड और आईओएस-बेस्ड दोनों मोबाइल फोन से प्राप्त की जा सकेगी।

Related Articles

Back to top button