ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

पुल से उछल कर मालगाड़ी पर जा गिरी तेज रफ्तार कार, RPI कार्यकर्ता समेत तीन लोंगो की मौत

 पिछले कुछ समय से रेल दुर्घटनाओं की काफी खबरें आ रही हैं। इसी बीच महाराष्ट्र में एक और रेलवे दुर्घटना सामने आई है। यह हादसा मंगलवार सुबह का है। इस हादसे में पुल से गुजर रही एक कार नीचे से चलती मालगाड़ी पर गिर गई। यह हादसा कर्जत और पनवेल रेलवे स्टेशनों के बीच में हुआ है। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हुई है और दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है।

पनवेल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार सुबह 3.30 से 4 बजे के बीच हुई है। उस वक्त कार मुंबई-पनवेल राजमार्ग पर नेरल की तरफ जा रही थी। पुलिस के मुताबिक मरने वालों की पहचान धर्मानंद गायकवाड़ (41), धर्मानंद के चचेरे भाई मंगेश जाधव (46) और नितिन जाधव (48) के रूप में हुई है।

पुलिस ने साथ ही पुशठी करते हुए बताया कि मरने वाले धर्मानंद गायकवाड़ Gaikwad Republican Party of India के कार्यकर्ता थे। जिसके चलते RPI के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मौतों पर शोक जताया और घटना की जांच की मांग भी की। वहीं, मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने इस घटना को लेकर बताया कि मालगाड़ी पनवेल से रायगढ़ जिले के कर्जत की ओर जा रही थी, इस घटना के दौरान इसके कुछ डिब्बे इंजन से अलग हो गए। इस घटना के कारण सीआर राजमार्ग का पनवेल-कर्जत मार्ग तड़के 3.43 बजे से सुबह 7.32 बजे तक बंद रहा।

Related Articles

Back to top button