ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

जंगली सूअर के मांस के साथ एक गिरफ्तार, वन विभाग की कार्रवाई

परसवाड़ा। वन्यप्राणियों के अवशेष, नाखून, खाल या दांत के लिए जिले में लगातार इनका शिकार होता रहा है। ग्रामीण अंचलों में जंगली सूअर या सांभर जैसे वन्यप्राणियों का शिकार उनका मांस खाने के लिए किया जाता है। वन अमले ने ऐसे ही एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपित को जंगली सूअर के करीब आधा किलो पके हुए मांस के साथ गिरफ्तार किया है।

मामला कुमनगांव वृत्त के ग्राम उड़दना का है, जहां मुखबिर की सूचना और वरिष्ठ वन अधिकारियों के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता वनवृत्त बालाघाट ने बीती रात छापामार कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, मुख्य वनसंरक्षक अधिकारी एपीएस सेंगर के आदेश व डीएफओ अभिनव पल्लव तथा उप वनमंडल अधिकारी उकवा (सामान्य) प्रशांत साकरे के मार्गदर्शन पर उड़नदस्ता ने ये कार्रवाई की है।

उड़दना निवासी अघ्घन पिता नंदकिशोर माहुले के घर से लगभग आधा किलो पके हुए जंगली सूअर के मास के साथ हसिया जब्त की है। उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेन्द्र बिसेन के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई में शिशुपाल गणवीर, राकेश कुमार सनोडिया वनपाल, नरेंद्र कुमार शेंडे, दिलीप पालेवार, तिलक सिंह राहंगडाले, विजयभान नागेश्वर, सौरभ यादव वनरक्षक, शंभू यादव वाहन चालक तथा उत्तर लामता (सामान्य) वन परिक्षेत्र अधिकारी कृष्ण कुमार नामदेव की उपस्थिति रहे। अग्रिम कार्यवाही के लिए उत्तर लामता (सामान्य) वन परिक्षेत्र के सुपुर्द कर विधिवत कार्रवाई की गई। प्रकरण में जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button