ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बाड़े का प्लान फेल, त्योहार के लिए जहां बनाई पार्किंग वहां पहले से खड़े हैं वाहन

ग्वालियर: महाराज बाड़ा व आसपास के बाजारों में त्योहारी सीजन पर आप खरीदारी करने कार से गए तो मुसीबत में ही फंसेंगे। सोमवार को भी लोगों के साथ यही हुआ, पुलिस ने दूसरे दिन भी बाड़ा व आसपास के बाजारों तक जाने वाले रास्तों पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया। ननि और पुलिस ने बाड़ा के आसपास चार पहिया लगाने के लिए जिन चार पार्किंग को चिह्नित किया वह पूरी व्यवस्था पहले दिन फेल रही।

सोमवार को नईदुनिया की टीम ने ग्राउंड रिपोर्ट देखी जिसमें पूरा हाल सामने आया। वहीं पाटनकर चौराहे से दौलतगंज होते हुए महाराज बाड़े की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों को शाम 6 बजे से बैंड मार्केट से डायवर्ट कर दिया। बैंड मार्केट से हुजरात पुल, राक्सी पुल, माधोगंज चौराहा होते हुए डायवर्ट कर दिया गया। ऐसे में कई लोग राक्सी पुल से ही लौट आए क्योंकि राक्सी पुल से कंपू होते हुए घूमकर वापस आना पड़ता है। यहां पहले से ट्रैफिक लोड था, इसलिए वाहन चालक आगे बढ़ ही नहीं सके। महाराज बाड़े पर सिर्फ दो पहिया वाहनों से ही लोग पहुंच सके। इधर महाराज बाड़े पर विक्टोरिया मार्केट के सामने चार पहिया वाहन की पार्किंग जहां लगती थी, वहां से गाड़ियों को हटवाकर पूरी जगह पर हाकर्स बैठा दिए गए। अब सड़क से लेकर पैडस्ट्रियन जोन तक हाकर्स ही बैठे हुए हैं।

चार स्थानों पर नईदुनिया ने जाने पार्किंग के हालात

खुर्जे वाला मोहल्ला: खुर्जे वाला मोहल्ला में जो पार्किंग चिह्नित की गई है, वहां पहले से कारोबारियों के वाहन खड़े हो रहे हैं। यहां वाहन खड़े होने की जगह ही नहीं है।

सिंधी धर्मशाला के सामने: गजराराजा स्कूल के पास जो स्थान पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है, वहां गेट लगा हुआ था।

हुजरात मार्केट: हुजरात मार्केट में चार पहिया वाहन खड़े हो सकते हैं, यहां गेट बंद था। इस तरफ वाहन डायवर्ट तो कर दिए गए, लेकिन यहां गेट बंद होने से वाहन खड़े नहीं हो सके।

गजराराजा स्कूल: स्कूल के मैदान में वाहनों के प्रवेश के लिए गेट ही नहीं खुला था।

पुलिस का बहाना

गेट खुलवा दिया था हुजरात मार्केट पार्किंग को शाम 7 बजे खुलवा दिया गया था। यहां वाहन लगाकर लोग पैदल जा सकेंगे, इसके अलावा गजराराजा स्कूल, सूर्य नारायण मंदिर के पास मैदान में पार्किंग भी एक-दो दिन में शुरू हो जाएगी।

मनोज झा, थाना प्रभारी, कोतवाली

निगम का बहाना

राजस्व से कार्रवाई कराएंगे महाराज बाड़ा की ओर चार पहिया से जाने वाले लोगों के जो पार्किंग चिह्नित हैं, इनमें पहले से व्यापारियों के वाहन लगे हैं। अगर कब्जा है तो निगम के राजस्व विभाग को अवगत कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

अतिबल सिंह यादव, उपायुक्त, मदाखलत,नगर निगम

Related Articles

Back to top button