ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

देवगुरु बृहस्पति मचाएंगे धमाल, 2024 में घूमेगा इन राशियों की किस्मत का पहिया

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति के गोचर का काफी महत्व है। गुरु 1 मई 2024 को वृष राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों का भाग्य बदल सकता है। इस राशि परिवर्तन से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। 1 मई को दोपहर 2.29 बजे बृहस्पति वृष राशि में विराजमान होंगे।

मेष राशि

मेष राशि में देवगुरु बृहस्पति की स्थिति शुभ रहने वाली है। यह भाग्य भाव का स्वामी है। देवगुरु के गोचर से भाग्य मजबूत होगा। नए साल में आर्थिक लाभ होगा। सुकून और प्रसन्नता मिलेगी। आपके द्वारा तय किए काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा।

कर्क राशि

गुरु का राशि परिवर्तन कर्क राशिवालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बृहस्पति की कृपा से बाधाएं दूर होंगी। कार्यस्थल में अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिल सकती है। अधूरे काम में गति आएगी। विरोधी आपके सामने घूटने टेक देंगे। आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी।

सिंह राशि

देवगुरु का गोचर अच्छे परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। दूरदराज के क्षेत्रों से उचित संबंध स्थापित होंगे। परिवार में उचित सामंजस्य बना रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button