ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

हरिद्वार से जयपुर जा रही बस पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर गिरी, भयानक हादसे में चार लोगों की मौत, 26 घायल

राजस्थान: राजस्थान के दौसा कलक्ट्रेट सर्किल के पास एक बस के अनियंत्रित होने से भायनक हादसा हो गया जिसमें मौके पर चार लोगों की मौत हो गई।  बस के  नियंत्रित होने पर वह रेलवे ट्रैक पर गिर गई जिसमें  चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

इस हादसे में बस में सवार करीब 24 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद डीएम सहित सभी आला अधिकारी भी मौके पर जायजा लिया।    बताया जा रहा है कि हादसा नेशनल हाईवे-21 पर हुआ है। यहां एक सवारी बस पुलिया की रेलिंग तोड़ती हुई नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। वहीं अब इस हादसे के बाद वहां गुजरने वाली ट्रेनों का आवागमन भी बंद हो गया है।

दौसा के डीएम कमर चौधरी के मुताबिक रविवार की देर रात करीब सवा 2 बजे नेशनल हाईवे-21 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। यहा बस हरिद्वार से जयपुर की तरफ जा रही थी।  हादसे की सूचना जैसे ही रेलवे कंट्रोल रूम को मिली तो तत्काल जयपुर-दिल्ली रेलमार्ग की अप और डाउन ट्रेक पर ट्रेनों का संचालन बन्द कर दिया गया।

 डॉक्टर ने दो महिलाओं सहित कुल चार लोगों को मृत घोषित कर दिया है. अस्पताल में भर्ती मरीजों में से पांच लोगों के गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है

Related Articles

Back to top button