ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के रेड और यलो जोन में पटाखों पर लगाई पाबंदी

दीपावली से पहले ही मथुरा जिला प्रशासन ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर और शाही ईदगाह के आस-पास के ‘रेड जोन’ तथा ‘यलो जोन’ में पटाखों की बिक्री, भंडारण और इनके फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दोनों धार्मिक स्थल 13.37 एकड़ में फैले ‘रेड जोन’ में हैं, जबकि इसके बाहर 20 एकड़ का क्षेत्र ‘येलो जोन’ है जिसके अंतर्गत गोविंदनगर और जगन्नाथपुरी जैसे इलाके शामिल हैं। शहर के बाकी हिस्से को ‘ग्रीन जोन’ के रूप में चिह्नित किया गया है।

दीपावली पर्व पर सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया है यह कदम
आधिकारिक जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व पर सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से बताया गया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह की सुरक्षा एवं संवेदनशीलता को देखते हुए गत वर्ष की भांति इस साल भी दीपावली के अवसर पर ‘रेड जोन’ और ‘यलो जोन’ में पटाखों की दुकान खोलने की इजाजत नहीं होगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से दीपावली के बाद तक लागू रहेगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) ने लखनऊ पुलिस आयुक्तालय (कमिश्‍नरेट) के बंथरा थानाक्षेत्र में तैनात एक चौकी प्रभारी को कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। लखनऊ के कृष्णानगर के एसीपी विनय कुमार द्विवेदी ने शनिवार देर शाम पूछे जाने पर एक न्यूज एजेंसी को बताया कि बंथरा थाने की एक चौकी पर तैनात पुलिस उप निरीक्षक राहुल त्रिपाठी को रिश्वत लेते भ्रष्टाचार रोधी टीम ने गिरफ्तार किया है। उन्‍होंने ‘एसीओ’ के हवाले से बताया कि आरोपी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम बंथरा थाने पर तैनात उपनिरीक्षक त्रिपाठी ने एक मुकदमे से संबंधित व्यक्ति को मामला ‘‘रफा-दफा” करने के नाम पर बुलाया था। सूत्रों ने बताया कि एसीओ टीम ने त्रिपाठी को उक्त व्यक्ति से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीओ टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले एमएफ टावर, मोहन रोड, बुद्धेश्वर निवासी विनोद कुमार ने एसीओ से एसआई के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद एसीओ की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button