ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सीएम के काफिले में घुसने की कोशिश, बीएसएफ जवान पर केस दर्ज

इंदौर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सिपाही के कारण विवाद की स्थिति बन गई। सिपाही ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में घुसने की कोशिश की। अफसरों ने उसे गिरफ्तार करवा दिया। सिपाही शराब के नशे में था। रावजी बाजार टीआइ आमोद सिंह राठौर के मुताबिक घटना मुख्यमंत्री की शनिवार को गाड़ी अड्डा पर आम सभा थी। सभा समाप्ति के बाद उनका काफिला रवाना होने वाला था। पुलिस ने कुमावतपुरा के समीप बैरिकेट्स लगा कर आमजन को रोका था। तभी सफेद रंग की कार से आया युवक बैरिकेट्स हटा कर जाने पर अड़ गया। कार पर बीएसएफ का मोनो लगा हुआ था।

अफसरों ने हंगामा कर रहे युवक की जांच करवाई तो वह नशे में निकला। उसने बताया बीएसएफ में सिपाही है। पुलिस ने रात में ही उसका मेडिकल परीक्षण करवा कर केस दर्ज कर लिया। सिपाही का नाम विकास बताया गया है। सांवेर निवासी विकास का रावजी बाजार क्षेत्र में प्रकाश का बगीचा में ससुराल है।

Related Articles

Back to top button