ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

डोडाचूरा की तस्करी करते पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

रतलाम। जिले की ताल थाना पुलिस ने बपैया फंटा के पास से मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करते 20 वर्षीय आकाशदीप जाट, निवासी ग्राम मोहब्बत लेहरा तहसील रामपुरा फुल जिला भटिंडा (पंजाब) और 24 वर्षीय प्रेम सिंह निवासी ग्राम मंडीकला भटिंडा को गिरफ्तार किया है।

बगैर नंबर की कार में ले जाया जा रहा था

दोनों बगैर नंबर की कार में आलोट के पास से डोडाचूरा लेकर जा रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। उनकी कार में तीन थैलों में भरा 30 किलो डोडाचूरा पाया गया। पुलिस ने डोडाचूरा के साथ कार भी जब्त की है।

घेराबंदी कर कार को रोका

पुलिस के अनुसार, घेराबंदी करके कार को रोका। जांच में डिक्की में प्लास्टिक के तीन बोरों में 10-10 किलो डोडाचूरा होना पाया गया। वहीं, कार की अगली सीट के नीच दो नंबर प्लेट व कार का रजिस्ट्रेशन कार्ड मिला। नंबर प्लेट पर आरजे-19/सीएच-2705 नंबर लिखे पाए गए।

आरोपितों के खिलाफ प्रकरण

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने डोडाचूरा आलोट के पास से सागर नामक व्यक्ति से लेना बताया है। पुलिस ने आरोपित आकाशदीप जाट व प्रेमसिंह को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को नौ नवंबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। सागर नामक व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button