ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

हवाओं का रुख बदलने से लुढ़का रात का तापमान, नौगांव में पारा 13.8 पर

भोपाल। वर्तमान में उत्तर भारत में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। मध्य प्रदेश में एक प्रति चक्रवात बना रहने से हवाओं का रुख भी बार-बार बदल रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवाओं का रुख बदलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी चार-पांच दिन तक बना रह सकता है। उधर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। सबसे कम 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। नौगांव सहित छह शहरों रायसेन, राजगढ़, बैतूल, छिंदवाड़ा, मंडला में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 11.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने रोकी ठंड की राह

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी बना हुआ था। इस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी थी। शनिवार को फिर हवाएं दक्षिण-पूर्वी चलने लगी हैं। इस वजह से तापमान में गिरावट होने की संभावना कम हो गई है।

सात नवंबर के बाद बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले दो दिनों सें मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इस वजह से दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी चार-पांच दिन तक बना रह सकता है। उधर सात नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। उसके प्रभाव से मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है।

Related Articles

Back to top button