ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

‘प्रिंस आफ कोलकाता’ के शहर में ‘किंग कोहली’ का जबर्दस्त क्रेज

कोलकाता : सायन सरकार जलपाईगुड़ी से, सजल बिहार के अररिया से और प्रदुम्न ओडिशा के कटक से सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करके यहां सिर्फ विराट कोहली को उनके जन्मदिन पर खेलते देखने पहुंचे हैं और ईडन गार्डन के आसपास भारतीय टीम की 18 नंबर की जर्सी ही चारों ओर नजर आ रही है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को होने वाले विश्व कप मैच से पहले ‘प्रिंस आफ कोलकाता’ सौरव गांगुली के शहर में में ‘किंग कोहली’ का खुमार सिर चढकर बोल रहा है।

दूर दराज से आए युवा प्रशंसकों से लेकर स्टेडियम के बाहर टीम इंडिया की जर्सी बेचने वालों तक सभी की जुबां पर रविवार को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे कोहली का ही नाम है। जलपाईगुड़ी से अपने दस दोस्तों के साथ बस से सुबह छह बजे यहां पहुंचे सायन ने भाषा से कहा ,‘‘सचिन के बाद हमें विराट कोहली ही पसंद है ।वह देश का आइकन है और उसके जैसा कोई दूसरा नहीं। विराट एक खिलाड़ी नहीं बल्कि हमारे लिये इमोशन है।’

सिलीगुड़ी में बैंकिंग का कोर्स कर रहे सिद्धार्थ डे ने कहा, ‘विराट का कोई विकल्प नहीं है। तीसरे स्थान पर उसके जैसा कोई बल्लेबाज नहीं है। हमने अपने पॉकेट मनी से पैसे बचाकर उसे यहां खेलते देखने आए हैं। आईपीएल में भी आरसीबी का मैच देखने ही हम आए थे। कल तक टिकट के लिए ट्राय करेंगे वरना आपस में ही विराट का जन्मदिन मनाएंगे। हमारी यही दुआ है कि वह शतक जमाकर सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करे।’

मैदान मार्केट इलाके में भारतीय टीम की जर्सी बेच रहे मोहम्मद इमरान ने कहा कि कोहली की 18 नंबर की जर्सी की मांग सबसे ज्यादा है और उसके बाद रोहित शर्मा का नंबर है। उन्होंने कहा, ‘अभी तक मैं करीब 1000 जर्सी बेच चुका हूं और 80 प्रतिशत 18 नंबर जर्सी बिकी है। उनके अलावा रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की जर्सी भी लोग मांग रहे हैं। कल मैच के दिन बिक्री जबर्दस्त रहने की उम्मीद है और मैं कोहली की और जर्सी मंगवा रहा हूं।’

कई प्रशंसकों ने तो स्टेडियम के बाहर ही कोहली का जन्मदिन मनाने की पूरी तैयारी कर रखी है। कोहली के मास्क, बैनर और पोस्टरों से ईडन गार्डन भरा रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button