ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

‘मुझे लग रहा है मैं रिटायर हो सकती हूं’, वसुंधरा राजे ने दिए राजनीति से सन्यास के संकेत

राजस्थान में अक्सर मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार के तौर पर देखी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को एक जनप्रतिनिधि के तौर पर अपने बेटे व सांसद दुष्यंत राजे की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि वह अब ‘रिटायर’ हो सकती हैं। वसुंधरा राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को झालावाड़ सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने को तैयार हैं।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री ने एक जनसभा में यह बयान दिया, जिसे उनके बेटे और झालावाड़-बारण सीट से लोकसभा सांसद दुष्यंत ने भी संबोधित किया। बीते कुछ महीने से भाजपा के चुनाव जीतने की सूरत में पांच बार की सांसद और चार बार की विधायक वसुंधरा की भूमिका को लेकर अटकलों का दौर जारी है।

जनसभा में वसुंधरा ने बीते तीन दशक में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए सड़कों, जलापूर्ति परियोजनाओं और वायु व रेल कनेक्टिविटी का उल्लेख किया। भाजपा की वरिष्ठ नेता ने कहा, “आज लोग पूछ रहे हैं कि झालावाड़ कहां है। लोग यहां निवेश करना चाहते हैं।” वसुंधरा ने कहा कि बेटे का भाषण सुनने के बाद उन्हें लगता है कि वह रिटायर हो सकती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लग रहा है कि अब मैं रिटायर हो सकती हूं।”

वसुंधरा ने कहा कि लोगों ने “सांसद साहब” (दुष्यंत राजे) को सही प्रशिक्षण और स्नेह दिया है और उन्हें सही रास्ते पर रखा है। उन्होंने कहा कि उन्हें दुष्यंत के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। वसुंधरा ने सरकारी भर्तियों के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान फिर से नंबर एक राज्य तभी बनेगा, जब जनता भाजपा को आगे ले जाने का काम करेगी।

Related Articles

Back to top button