ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मनोरंजन

शाहरुख खान के बर्थडे पर बड़ी घटना, ‘मन्नत’ के बाहर फैंस को हुआ नुकसान

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान के 58वें जन्मदिन के मौके पर बांद्रा स्थित उनके आवास के बाहर इक्ट्ठा हुए कम से कम 17 प्रशंसकों के फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना वीरवार को सुबह उस वक्त हुई जब शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे। उन्होंने बताया कि बांद्रा पुलिस ने वीरवार को इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए। अधिकारी ने बताया कि पहली शिकायत एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के 23 वर्षीय फोटोग्राफर ने दर्ज कराई थी।

 अधिकारी ने फोटोग्राफर की शिकायत के हवाले से बताया, “वह दोस्तों के साथ बांद्रा बैंड स्टैंड पहुंचे और मन्नत के बाहर इक्ट्ठा भीड़ में शामिल हो गए। लगभग साढ़े बारह बजे उन्हें पता चला कि उनका फोन जेब से गायब है। “

अधिकारी ने बताया कि बाद में और भी प्रशंसक बांद्रा पुलिस थाने में इसी तरह की शिकायत को लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शिकायतों को एक साथ जोड़कर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि मध्य मुंबई के परेल में रहने वाले 24 वर्षीय युवा की शिकायत पर एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने बताया कि अब तक कुल 17 प्रशंसकों ने मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना दी है।

Related Articles

Back to top button