ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

कटनी के मुड़वारा पहुंचने वाले हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जबलपुर में रोड शो व चुनावी सभाएं करेंगे

कटनी/जबलपुरतिलक कालेज मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में पहुंचे लोग। अभी यहां मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री कटनी से सभा करने के बाद शाम 4.15 बजे हेलीकाप्टर से पनागर विधानसभा पहुंचेंगे। यहां आमसभा करने के बाद शाम 5.30 बजे कैंट विधानसभा के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम छह बजे से गणेश चौराहा से पेंटीनाका के बीच रोड शो करेंगे। इसके बाद मानस भवन में शाम 7:15 बजे उत्तर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। रात 8:15 बजे पूर्व विधानसभा क्षेत्र के घमापुर चौक में आमसभा और फिर पश्चिम विधानसभा में गुप्तेश्वर मंदिर के पास आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को जबलपुर में पांच घंटे रोड शो व चुनावी सभाएं करेंगे।

ऐसा होगा कार्यक्रम

सिहोरा विधानसभा प्रत्याशी सिहोरा के मंझगवा मंडल क्षेत्र में जन संपर्क करेंगे। पनागर विधानसभा प्रत्याशी, पनागर नगर मंडल, पूर्व एवं पश्चिम मंडल के वरिष्ठ कार्यकताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद सीएम की सभा आयोजित है। मुख्यमंत्री शाम चार बजे पनागर विधानसभा में प्रवेश करते हुए जनसंपर्क करेंगे। शाम पांच बजे माननीय मुख्यमंत्री कैंट विधानसभा में रोड शो पैदल मार्च कर जनसंपर्क करेंगे। शाम छह बजे उत्तर मध्य विधानसभा के अंतर्गत मानस भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम सात बजे पूर्व विधानसभा के अंतर्गत घमापुर चौक में आमसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि आठ बजे पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत गुप्तेश्वर मंदिर के बाजू में आमसभा को संबोधित करेंगे।

कटनी में मुख्यमंत्री कटनी में आम सभा को संबोधित करेंगे

विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को मुड़वारा विधानसभा पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे के लगभग तिलक कालेज के पास मैदान में पहुंचकर सभा को संबाेधित करेंगे और एक घंटे की सभा के बाद वे रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button