ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
व्यापार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हुआ महंगा, जानें क्या है आज का भाव

त्योहारी सीजन के दौरान सोने की जमकर खरीदारी हो रही है। अक्टूबर में अब तक सोना के भाव मे तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। यही कारण है कि अक्टूबर में अब तक केवल 25 दिनों में सोने के मूल्य में 4,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के डाटा के अनुसार, तीन अक्टूबर को मुंबई में सोने का मूल्य 56,675 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 27 अक्टूबर को बढ़कर 60,825 रुपये पर पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में तीन अक्टूबर को सोने का मूल्य 57550 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो 27 अक्टूबर को 4450 रुपये बढ़कर 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के मूल्य में यह तेज वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब धनतेरस के शुभ अवसर के साथ त्योहारी और शादी के मौसम में आभूषणों की मांग बढ़ जाती है।

सोने के मूल्य में तेजी वृद्धि

दिल्ली में तीन अक्टूबर को सोने का मूल्य 57,550 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 27 अक्टूबर को 4,450 रुपये बढ़कर 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के मूल्य में यह तेज वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब धनतेरस के शुभ अवसर के साथ त्योहारी और शादी के मौसम में आभूषणों की मांग बढ़ जाती है। इस बार धनतेरस का शुभ पर्व 10 नवंबर को मनाया जाना है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का मूल्य बढ़ा

इस कीमती धातु के मूल्य में घरेलू ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी आ रही है। बीते एक सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का मूल्य 2,000 डालर प्रति औंस के पार पहुंच गया है, जो पहले 1,900 डालर प्रति औंस के आसपास बना हुआ था। एक औंस में करीब 28 ग्राम होते हैं। विश्लेषकों का कहना है कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-हमास संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का मूल्य बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button