ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

कहा-बेटे का नाम आने के बावजूद टेनी ने नहीं दिया मंत्री पद से इस्तीफा

जालौन: जालौन में आज बृजलाल खाबरी ने मीडिया से बातचीत की।आज लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा की पहली बरसी है। इस मामले पर कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपाई जो बोलते हैं, वह कभी नहीं करते हैं। बेटे का नाम इस घटना में आने के बावजूद भी अभी तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी ने इस्तीफा नहीं दिया है।टेनी के लिए इस्तीफा जुमला था-बृजलाल खाबरीबृजलाल खाबरी ने कहा कि यह भाजपाईयों का चरित्र है कि जो वह कहते हैं वह करते नहीं हैं। अजय मिश्रा टेनी ने कहा था कि अगर केस में मेरे बेटे का नाम आता है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन कांड को एक साल बीत गए हैं। उनका बेटा जेल में है। इसके बावजूद वह अभी तक मंत्री पद पर बने हुए हैं। यह तो उनके लिए एक जुमला था।केस पर दबाव बनाएंगे टेनी-बृजलाल खाबरीखाबरी ने कहा कि टेनी मंत्री इसलिए बने हुए हैं कि जांच के दौरान जो भी अधिकारी ईमानदारी से काम करना चाहेगा तो उस पर वह दबाव बनाएंगे। एक पिता होने के नाते उनकी जिम्मेदारी भी बनती है। उन्होंने कहा कि उनका जो जुमला है वह देश जान चुका है। इसीलिए आने वाले समय में इस भाजपा सरकार को जनता उखाड़ देगी।उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कोई भी मंत्री, विधायक, सांसद हो वह कभी कोई भी काम ईमानदारी के साथ करने के लिए तैयार नहीं है। उनका जो जुमला है, वह देश जान चुका है। इसीलिए आने वाले समय में इन भाजपा की सरकार को जनता उखाड़ देगी।यूपी चुनाव को भाजपा ने हिंदू मुसलमान बना दिया था-बृजलाल खाबरीउन्होंने कहा कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में लखीमपुर में और यूपी की अन्य विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को हिंदू-मुस्लिम बना दिया था। उन्होंने हिंदुओं को डरा धमका कर वोट में बंटवारा किया है। सभी रैलियों और जनसभाओं में वह अधिकतर हिंदू मुस्लिम को बांटने की बात करते रहे। कहते थे, यदि विपक्ष का कोई भी दल सत्ता में आ जाएगा तो देश में मुगल शासन लागू हो जाएगा।इसी नफरत के कारण यह चुनाव जीतने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश में अब बदलाव का दौर आ रहा है। कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत यात्रा, हर व्यक्ति को अपनी ओर खींच रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 में एक बार फिर कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी और भाजपाई द्वारा जो जुमलेबाजी की गई है। उसको जनता स्वीकार नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button