ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

उज्जैन जिले के ग्राम झारड़ा में 10 साल की मासूम से दुष्कर्म, घटना के बाद बच्ची कपड़े लेकर घर भागी

उज्जैन । जिले के झारड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली 10 साल की मासूम से पड़ोसी 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित ने बालिका को छज्जे से सामान उतारने के बहाने बुलाया था। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर आरोपित और उसका परिवार घर छोड़कर भाग निकला। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि मंगलवार सुबह की घटना है।

10 वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान आरोपित की पत्नी किसी काम से कहीं गई थी। आरोपित युवक ने बालिका को छज्जे से सामान उतारने के बहाने घर बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। बालिका रोते हुए अपने कपड़े उठाकर घर भागी और स्वजन को घटना के बारे में जानकारी दी।

मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इस पर आरोपित अपने परिवार सहित घर छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

बुधवार सुबह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया 35 दिन में दूसरी मासूम बनी शिकार 35 दिनों के अंदर जिले में दूसरी मासूम दुष्कर्म का शिकार बनी है। 25 सितंबर को सतना जिले की नाबालिग से आटो चालक भरत सोनी ने दुष्कर्म किया था। नाबालिग अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ आठ किलोमीटर तक पैदल घूमती रही थी।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसका मकान भी तोड़ दिया था। चार साल पहले दुष्कर्म कर बालिका को मार दिया था। उज्जैन में भूखी माता मंदिर बायपास के समीप ईंट-भट्टे पर बने झोपड़े में छह जून 2019 की रात पांच साल की मासूम अपने दादा-दादी के पास सो रही थी।

आगर निवासी उसके माता-पिता यहां भट्टे पर काम करते थे। दोनों पास की ही झुग्गी में सो रहे थे। इस दौरान एक बदमाश बच्ची को उठा ले गया। पहले ज्यादती की, बाद में बच्ची का सिर व चेहरा ईंट से वारकर कुचल दिया था। इसके बाद शव को शिप्रा नदी में फेंक दिया था। विशेष अदालत ने दोषी को मौत तक कैद की सजा सुनाई थी।

Related Articles

Back to top button