ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
व्यापार

PayU ने कैंसिल किया BillDesk का अधिग्रहण

PayU ने बिलडेस्क से साथ हुई अधिग्रहण की डील कैंसिल कर दी है। PayU की मालिक प्रोसस एनवी  ने भारतीय भुगतान कंपनी बिलडेस्क का अधिग्रहण करने के लिए 4.7 अरब डॉलर का सौदा यह कहते हुए रद कर दिया है कि कुछ शर्तों को पूरा नहीं किया गया है।

दक्षिण अफ्रीकी बहुराष्ट्रीय कंपनी नैस्पर की वैश्विक निवेश शाखा प्रोसस के इस फैसले से भारतीय फिनटेक बाजार में बिलडेस्क के प्रसार को धक्का लगा है। पिछले साल 31 अगस्त को पेमेंट गेटवे पेयू ने भारत के तेजी से बढ़ते फिनटेक क्षेत्र में अपने कारोबार विस्तार करने के लिए नकद सौदे में बिलडेस्क के अधिग्रहण की घोषणा की थी।

प्रोसस ने एक बयान में कहा है कि यह लेन-देन भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी सहित विभिन्न शर्तों के अधीन था। पेयू ने 5 सितंबर, 2022 को सीसीआई की मंजूरी हासिल कर ली, लेकिन कुछ शर्तों को 30 सितंबर, 2022 की डेड लाइन तक पूरी नहीं किया। इसका मतलब यह हुआ कि डील पूरी नहीं और इस वजह से समझौता अपनी शर्तों के अनुसार ऑटोमैटिक खत्म हो गया है।

Related Articles

Back to top button