ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

पाकिस्तान छोड़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग अफगान सीमा की तरफ बढ़े, जानें क्या है वजह?

पेशावरः पाकिस्तान में अवैध तरीके से रह रहे अफगान नागरिक बड़ी संख्या में ट्रकों और बसों में सवार होकर मंगलवार को अपने देश के लिए रवाना हुए। अवैध रूप से रह रहे अफगान नागरिकों को देश छोड़ने के लिए पाकिस्तान सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा समाप्त होने से कुछ घंटे पहले लोग सीमा की तरफ रवाना हुए। सरकार ने कहा था जो लोग नहीं जाएंगे उन्हें निर्वासित किया जाएगा।

पाकिस्तान द्वारा दी गई समय सीमा एक नई प्रवासी विरोधी कार्रवाई का हिस्सा है जो बिना दस्तावेज वाले सभी या अपंजीकृत विदेशियों को लक्षित करती है। लेकिन इसका सबसे अधिक प्रभाव अफगान पर पड़ा है, जो पाकिस्तान में प्रवासियों का बड़ा हिस्सा हैं। अवैध रूप से रह रहे अफगान नागरिकों को निकाले जाने के अभियान की संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, अधिकार समूहों और अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाले शासन की ओर से व्यापक आलोचना हुई है।

पाकिस्तान में 20 लाख से अधिक अफगान
पाकिस्तानी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जो लोग अवैध रूप से देश में हैं, उन्हें 31 अक्टूबर के बाद गिरफ्तारी और निर्वासन का सामना करना पड़ेगा। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों का कहना है कि पाकिस्तान में 20 लाख से अधिक अफगान हैं, जिनमें से कम से कम 6,00,000 लोग 2021 में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद भागकर आए थे। सरकार इस बात पर जोर दे रही है कि वह अफगान को निशाना नहीं बना रही है, लेकिन यह अभियान पाकिस्तान और पड़ोसी अफगानिस्तान के तालिबान शासकों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच आया है।

Related Articles

Back to top button