ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने करंज, बरगद और गुलमोहर के पौधे लगाए

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बुंदेलखंड विकास एवं पर्यावरण समिति, भोपाल के सदस्यों के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में करंज, बरगद और गुलमोहर के पौधे लगाए। समिति की सदस्य चंचल सिंह राजपूत, कु. हंसिका सिंह राजपूत, कु. जान्हवी राठौड़, कु. शुभी सोनी, कु. रिशिता राठौड़, विधी गुप्ता, कृष्णा पटेल, ऋषि सिंह राजपूत और शौर्य श्रीवास्तव भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए। समिति द्वारा तकनीकी शिक्षा का प्रचार-प्रसार, साक्षरता अभियान, पॉलीथिन के उपयोग को रोकने संबंधी अभियान में सहयोग प्रदान किया जाता है। साथ ही गौ-संरक्षण तथा बच्चों को आत्म-सुरक्षा में दक्ष करने के लिए प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाते हैं। आज लगाया गया करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज के पौधे का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। बरगद का धार्मिक, औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। गुलमोहर की सुव्यवस्थित पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। यह वृक्ष औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।

Related Articles

Back to top button