ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

रीवा में पदस्थ दुष्कर्म का आरोपित TI निलंबित, सिहोरा थाने में दर्ज है FIR

जबलपुर। दहेज प्रताड़ना का शिकार महिला के यौन शोषण के आरोपों से घिरे पुलिस निरीक्षक गिरीश धुर्वे को निलंबित कर दिया गया है। रविवार को मऊगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निलंबन आदेश जारी किए गए। गिरीश धुर्वे पर सिहोरा थाने में दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज की गई है। पीड़ित महिला को धमकाने के आरोप में पुलिस ने उनके बेटे के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। निलंबन के बाद गिरफ्तारी के भय से आरोपित निरीक्षक सिक डालकर ड्यूटी से गायब हो गए हैं। सिहोरा पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

ये है पूरा मामला

सिहोरा पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने निरीक्षक धुर्वे व उनके बेटे के खिलाफ शिकायत की थी। जून 2021 में 30 वर्षीय महिला सिहोरा थाना में दहेज प्रताड़ना की एफआइआर दर्ज कराने गई थी। गिरीश धुर्वे सिहोरा थाना प्रभारी थे। महिला व उसके स्वजन के बयान थाने में दर्ज करने के बाद निरीक्षक धुर्वे ने कार्रवाई घर पहुंचकर करने की बात कही थी। जिसके बाद धुर्वे का महिला के घर आना जाना शुरू हो गया। इस बीच घर में अकेला पाकर धुर्वे ने महिला के साथ बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाए तथा स्वयं को अविवाहित बताया।

आरोप है कि 25 नवंबर 2021 को धुर्वे ने एक मंदिर में महिला से विवाह रचाया। उसे किराए के घर में पत्नी बनाकर रखा। शासकीय आवास में भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद महिला को पता चला कि निरीक्षक धुर्वे विवाहित हैं तो उसने विरोध किया। धुर्वे ने सर्विस रिवाल्वर अड़ाकर उसे धमकी दी और स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराया। धुर्वे के बेटे ने भी उनकी सर्विस रिवाल्वर अड़ाकर महिला को धमकी दी थी। सिहोरा थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button