ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

गर्माने लगा मतदाता सूची का मामला   

जबलपुर । केन्ट बोर्ड मेम्बर चुनाव की घोषणा के बाद से ही मतदाता सूची में बाहर हुये केन्टवासियों का नाम वापस जोड़ने का मुद्दा गर्माता जा रहा है। इसी मामले में सोमवार को बड़ी संख्या में केन्टवासी पूर्व केन्ट बोर्ड उपाध्यक्ष अभिषेक चिंटू चौकसे के नेतृत्व में सड़क पर उतरे।  मतदाता सूची से बाहर किए गए परिवारों के नाम पुन: जोड़े जाने की मांग और टैक्स संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर केंट बोर्ड कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं आमजनो का जमावड़ा सदर काली मंदिर के पास सुबह ११ बजे से लगना शुरु हो गया। जहां से केंट बोर्ड कार्यालय के लिए जुलूस की शक्ल में कांग्रेस जनों ने कूच किया। जहां केंट बोर्ड कार्यालय के समक्ष मांग पत्र सीईओ अभिमन्यु सिंह को सौंपा।

पूर्व केंट बोर्ड उपाध्यक्ष अभिषेक चिंटू चौकसे ने बताया कि पिछले कई दशक से हमारे पूर्वजों द्वारा यहां पर निवास किया जा रहा है । कई पीढ़ियों से यहां पर निवास कर रहे हैं। उसके बावजूद भी २५००० पच्चीस हजार बगीचा बंगला एरिया के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए। हमारी मांग है केंट इलेक्ट्रोल तनसम में संशोधन किया जाए। २५००० मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं। उसके बाद कैंट बोर्ड के चुनाव कराया जाए। वहीं केंट बोर्ड पूर्व में हर तीन साल में टैक्स असिस्मेंट करता था। लेकिन अब हर साल टैक्स दरों का पुन: निर्धारण किया जा रहा है। जिसका बोझ सीधे आम नागरिकों पर पड़ रहा है। वहीं आपत्तियों पर सुनवाई तक नहीं हो रही है। इस अवसर पर पूर्व केंट बोर्ड मेंबर अमर चंद बावरिया,राजीत यादव,किरण ठाकुर, राहुल रजक आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button