ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
राजस्थान

ट्रक और कार की भिड़ंत, पुलिस लाइन में कार्यरत MTO सहित 3 घायल

राजस्थान: चूरू जिले में कोटवाद बस स्टैंड के पास सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पुलिस लाइन में कार्यरत MTO  और उसके बेटे सहित चालक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन इकाई में एएसपी राजेन्द्र मीणा, सीओ राजेन्द्र बुरडक सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन में तैनात एमटीओ भंवरलाल, दीपक और कांस्टेबल चालक बजरंगलाल निवासी देपालसर के साथ गंगानगर किसी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए गए थे। रविवार शाम को वे कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे, तभी कोटवाद बस स्टैंड के पास एक ट्रक चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलटी खा गया। वहीं कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इधर, मौका पाकर ट्रक चालक वहां से भाग गया। धमाके की आवाज सुनकर लोगों ने कार घायलों को बाहर निकाला। बाद में एमटीओ, उसके बेटे और कांस्टेबल को इलाज के लिए राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सक घायलों का उपचार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button