ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

Parineeti ने सेट किया नया ट्रेंड, शादी के बाद पति नहीं दोस्तों के साथ घूमने गई मालदीव

कोई भी शादी तब तक कंप्लीट नहीं मानी जाती जब तक कपल  हनीमून पर ना जाएं। आज कल तो शादी से पहले ही  हनीमून डेस्टिनेशन चुन ली जाती है। न्यूली मैरिड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के हनीमून की तस्वीरो का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खबर यह है कि ये कपल ने अपना प्लान स्किप कर दिया है।

राघव चड्ढा बेशक दिल्ली में है, लेकिन उनकी नई नवेली दुल्हन घूमने निकल गई हैं। जी, हां ऐक्ट्रेस  इन दिनों मालदीव में हैं जहां से उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। हालांकि उन्होंने खुद ही बता दिया है कि  आप नेता राघव चड्ढा के साथ हनीमून पर नहीं हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में परिणीति समुद्र की लहरों के सामने हाथ में कप पकड़े नजर आ रही है। इसमें उन्होंने चेहरा तो नहीं दिखाया लेकिन पिंक चूड़े को देखकर पहचाना जा सकता है कि यह उनका ही हाथ हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने मजाकिया भरे अंदाज में लिखा- “मै हनीमून पर नहीं हूं।” उन्होंने इसके साथ हैशटैग ‘गर्ल्स ट्रिप’ भी लिखा।

इस कैप्शन को देखकर तो यही लग रहा है कि  परिणीति ने दोस्तों के साथ   घूमने निकली हैं। बात चाहे लहंगे में नानी की निशानी की हो या  सिंदूर और चूड़े के साथ रैंप वॉक पर करने की ऐक्ट्रेस आए दिन नए से नए  ट्रेंड सेट कर रही है, यही बात उन्हें सबसे अलग बना रही है। अब इस ट्रिप से उन्होंने ये मैसेज देने का काम किया है कि जरूरी नहीं कि शादी के बाद सिर्फ पति के साथ ही घूमा जा सकता है आप अपने दोस्तों के साथ भी कुछ पल बिता सकते हैं।

Related Articles

Back to top button