ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तराखंड

बाबा केदारनाथ के दर्शन कर अभिभूत हुए उप राष्ट्रपति धनखड़, रुद्राभिषेक कर देश की खुशहाली की कामना की

रुद्रप्रयाग/देहरादूनः उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवास पर आए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को प्रात: बाबा केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा के दर्शन किए। उन्होंने बाबा केदार का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर की देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। धनखड़ को राज्यपाल ले.जन. (सेनि) गुरमीत सिंह केदार पुरी में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।

धनखड़ सुबह करीब 9:15 बजे वायु सेना के हेलीकॉप्टर से वीआईपी हैलीपैड़ पहुचें। हैलीपैड पर राज्यपाल ले.जन. (सेनि) गुरमीत सिंह, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, एडीएम बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। मंदिर के समीप केदार सभा, मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण एवं रूद्राक्ष की माला पहना कर उनका स्वागत किया। साथ ही बाबा केदारनाथ का वस्त्र बाघंबर ओढ़ा कर उनका सम्मान किया।

इसके बाद उन्होंने मंदिर में प्रवेश कर सपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ बाबा का रुद्राभिषेक, जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर देश के उत्थान एवं जन कल्याण की कामना की। करीब 30 मिनट की पूजा अर्चना कर, उन्होंने बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद राज्यपाल सिंह ने उन्हें केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं इस अवसर पर उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि बाबा केदारनाथ धाम में अपार शांति का अनुभव हो रहा है। यहां के व्यंगम दृश्य मंत्रमुग्ध करने वाले हैं। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का अभिवादन किया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा धाम में कठिन परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

Related Articles

Back to top button