ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

झांकी देखने गए थे घर वाले, इधर हो गई लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

सिरोंज। कठाली बाजार स्थित जनरल स्टोर व्यापारी के घर चोरों ने धावा बोल दिया, जिसमें लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया है। फरियादी ने दस लाख रुपये से अधिक की चोरी होना बताया है। इस चोरी की घटना की जानकारी लगते ही व्यापारियों में भी डर का माहौल देखने को मिल रहा है। क्योंकि जहां से चोरी की घटना हुई है। वह क्षेत्र बाजार के आसपास ही आता है।

सूने घर का फायदा उठाकर चोरी

फरियादी रामकुमार लखपति के घर पर चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों रुपए के जेवरातों तथा हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जिस समय चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया उस समय परिवार के लोग झांकियां और चल समारोह देखने के लिए गए हुए थे घर पर कोई नहीं था। इसी बात का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देते हुए सोने के मंगलसूत्र सहित कीमती गहने तथा अलमारी में रखें 30 हजार रुपए नकदी लेकर रफू चक्कर हो गए।

सुबह 10:30 बजे के करीब रामकुमार लखपति अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था सामान भी बिखरा हुआ दिखाई दिया जिसको देखकर उनके होश उड़ गए। घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने के बाद आगे कार्रवाई करने की बात कही है। सुबह चोरी हुई शाम को विदिशा से डॉग स्क्वाड टीम आई फिर जांच दल ने अपनी जांच पड़ताल करते हुए एक-एक सबूत को इकट्ठा करके मामले की छानबीन की।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

इधर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर 30 हजार नगदी सहित सोने, चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आभूषणों की कीमत सार्वजनिक नहीं की है। थाना प्रभारी संदीप सिंह पंवार का कहना है कि नकदी एवं सोने चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला दर्ज करके अज्ञात चोरों की खोजबीन की जा रही है। डॉग स्क्वायड की टीम भी आईं थी, आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button