ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे घुसी, तीन युवकों की मौत

मैहर। नवगठित मैहर जिले के नादन थाने के अंतर्गत बरहिया ग्राम में तेज रफ्तार ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। ट्रक के पीछे घुसी कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में घायल तीनों युवकों को मैहर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकत्सिकों ने मृत घोषित कर दिया। मरने वाले युवक जबलपुर के निवासी बताए जाते हैं।

सड़क किनारे खड़े ट्रक नम्बर यूपी 63 ए टी 4316 से जा टकराई

बेला- कटनी नेशनल हाइवे पर नादन थाना क्षेत्र में गत बुधवार की रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।बेला-कटनी नेशनल हाईवे पर नादन देहात थाना क्षेत्र में बरहिया के पास तेज रफ्तार कार एमपी 20 सीजे 9930 ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि जबलपुर की तरफ जा रही कार रात के वक्त सड़क किनारे खड़े ट्रक नम्बर यूपी 63 ए टी 4316 से जा टकराई।

कार का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया

हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मदद कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार में तीन लोग सवार थे और उन तीनो की ही हालत बेहद खराब थी। तीनो को मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि कार जबलपुर के रांझी निवासी कपिल चौरसिया के नाम रजिस्टर्ड है। कार में कपिल चौरसिया के गुरु समेत 3 लोग सवार थे जो रीवा से वापस जबलपुर लौट रहे थे।

Related Articles

Back to top button