ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

विदिशा में 650 से अधिक मतदान केंद्रों पर होगी वेब कास्टिंग, आयोग रखेगा नजर

विदिशा। विधानसभा चुनाव में पहली बार केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा 17 नवंबर को मतदान के दिन आधे से अधिक मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था कराई जा रही है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। विदिशा में कुल 1338 मतदान केंद्रों में से 650 से अधिक मतदान केंद्रों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिसका सीधा प्रसारण जिले से प्रदेश स्तर तक किया जाएगा।

मतदान केंद्रों की निगरानी

पहले वेब कास्टिंग की व्यवस्था सिर्फ संवेदनशील और अति संवेदन शील घोषित मतदान केंद्रों पर ही की जाती थी लेकिन इस बार अन्य केंद्रों को भी इस व्यवस्था के दायरे में लिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शशि मिश्रा के मुताबिक जिले की सभी पांचों विधानसभाओं में 17 नवंबर को मतदान होगा।

मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक का नियत किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है। जिले के सभी केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए जिला निर्वाचन द्वारा मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा जा रहें हैं। जबकि आधे से अधिक मतदान केंद्रों पर वेब-कास्टिंग की व्यवस्था होगी ताकि जरूरत पड़ने पर चुनाव आयोग किसी भी मतदान केंद्र की गतिविधियों पर नजर रख सके।

5 विधानसभाओं में कुल 1338 मतदान केंद्र

गौरतलब हो कि आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा मतदान के लिए जिले की 5 विधानसभाओं में कुल 1338 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें से अधिकांश मतदान केंद्र जिले के शासकीय प्राथमिक स्कूल, माध्यमिक स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल, हाई स्कूल और एक्सीलेंस एवं प्राइवेट स्कूल के साथ साथ मैरिज गार्डन में बनाए गए है। इन सब का अधिग्रहण किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button