ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ते दूध के दामों के बीच सरस डेयरी ने घटाए दूध के दाम

जयपुर : सरस लाइट दूध में फैट की मात्रा लगभग नहीं के बराबर है, लेकिन दूध में प्रोटीन की भरपूर मात्रा मिलेगी। सरस स्मार्ट दूध 9 अप्रैल से लॉन्च कर दिया गया है। जो 10 अप्रैल से सभी सरस डेयरी बूथों पर मिलने लगा है। फैटलेस सरस लाइट दूध में एसएनएफ 8.5 प्रतिशत है। यह प्रोटीन और विटामिन से भरपूर है। सरस लाइट दूध उपभोक्ताओं को केवल 35 रुपये लीटर रेट पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा यह दूध अब 6 लीटर की पैकिंग में भी मिलेगा। इसकी कीमत 210 रुपये प्रति पैक तय की गई है।

सरस लाइट दूध की 400 मिलीलीटर की पैकिंग 14 रुपये की है। एक लीटर दूध 35 रुपये लीटर के हिसाब से लोगों को मिलेगा, जबकि 6 लीटर के बड़े पैक की रेट 210 रुपये लीटर रखी गई है खासतौर पर यह दूध बुजुर्ग और बीमार लोगों के अलावा बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होगा। मोटापे के शिकार लोग और डाइटिंग प्लान करने वालों को इससे बड़ा रिलीफ मिलेगा।

महंगाई से राहत
एक तरफ जहां बढ़ती महंगाई से आम लोग त्रस्त हैं। सरस के अन्य दूध प्रोडक्ट्स की कीमत आसमान छू रही हैं, ऐसे में सरस लाइट दूध काफी राहत भरा साबित होगा। सरस का गोल्ड दूध एक लीटर 64 रुपये, आधा लीटर दूध 32 रुपये में मिल रहा है। स्टैंडर्ड दूध (हरी थैली) 56 रुपये लीटर, आधा लीटर 28 रुपये में मिल रहा है। डीटीएम दूध 42 रुपये और आधा लीटर 21 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह गाय का आधा लीटर दूध का पैक 26 रुपये में मिल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button