ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर में नारी शक्ति तय करेगी प्रत्याशियों की जीत की राह, जिले में 49.44 प्रतिशत महिला मतदाता

इंदौर। सभी राजनितीक दल महिला मतदाताओं पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। चुनावी वादों में भी महिलाओं के लिए योजनाएं लागू करने की बात कह रहे हैं। क्योंकि महिलाओं मतदाता ही प्रत्याशियों की जीत की राह तय करेगी। इंदौर जिले की नौ विधानसभा में कुल 49.44 प्रतिशत महिला मतदाता है।

सोच समझकर करती हैं मतदान

इंदौर जिले में कुल 27,62,507 मतदाता है, जिनमें से महिला मतदाता 13,65,871 और पुरुष मतदाता 13,96,525 है। महिलाएं अब पहले की तरह नहीं रही है कि अपने पति या परिवार के कहने पर किसी को मत कर दें। क्योंकि अब महिलाएं खुद राजनीतिक समझ रखने लगी हैं। वह राजनितीक दल की जानकारी के साथ ही प्रत्याशियों को भी सोच समझकर ही मतदान करती हैं।

प्रत्याशियों के परिवार की महिलाएं भी कर रहीं प्रचार

यही कारण भी है कि अब राजनीतिक आयोजन के मंचों पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी नजर आने लगी हैं। सबसे अधिक महिला मतदाता विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच में हैं। यहां 2,04,853 महिला मतदाता हैं। विधानसभा चुनाव के प्रचार में प्रत्याशियों के साथ ही उनकी पत्नी और परिवार की महिलाएं भी प्रचार करती हुई नजर आ रही हैं।

बता दें कि इंदौर जिले की नौ विधानसभा क्षेत्र में तीन विधानसभा में महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक चार से मालिनी गौड़ (भाजपा), विधानसभा क्षेत्र सांवेर से रीना बौरासी सेतिया (कांग्रेस) और विधानसभा महू से उषा ठाकुर(भाजपा) को प्रत्याशी बनाया गया है। इन सभी महिला प्रत्याशियों के सामने पुरुष प्रत्याशी ही मैदान में है।

Related Articles

Back to top button