ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
छत्तीसगढ़

दुर्गोत्सवऔर दशहरा उत्सव मनाने ट्रैफिक पुलिस ने बनाया प्लान, शाम 5 बजे से रात दो बजे तक रूट रहेगा डायवर्ट

बिलासपुर: रविवार की रात ट्रैफिक जाम के होने के बाद पुलिस अफसरों ने बनाया रूट चार्ट।बिलासपुर में कोरोना के दो साल नवरात्र पर्व की धूम है। शहर में श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान बनाया है। इसके अनुसार आज शाम 5 बजे से रात्रि दो बजे तक कार और भारी वाहनों को कुछ मार्गों में प्रतिबंधित किया गया है। ताकि, झांकी देखने के लिए निकले लोगों के लिए आवागमन सूचारू किया जा सके।नवरात्र पर्व पर शहर में सप्तमी यानि की रविवार शाम से ही सड़कों पर भीड़ निकलने लगी है। दरअसल, कोलकाता के बाद बिलासपुर में चार दिनों तक नवरात्र पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यहां आकर्षक लाइटिंग और पंडाल में दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर झांकियां सजाई जाती है, जिसे देखने के लिए शहरवासियों का हुजूम निकलता है। ऐसे में शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। रविवार की रात यही स्थिति बनी रही। इसके चलते पुलिस ने ट्रैफिक प्लान बनाया है, जिसे आज यानि की सोमवार शाम से ही लागू करने का निर्णय लिया गया है।ट्रैफिक व्यवस्था बनाने पुलिस ने जारी किया है रूट चार्ट।रात तीन बजे तक लगी रहती है श्रद्धालुओं की भीड़शहर में दुर्गोत्सव और झांकी देखने के लिए रविवार रात से ही भीड़ उमड़ने लगी थी। इस दिन महामाया देवी दर्शन करने के लिए रतनपुर जाने वाले पदयात्रियों का भी रेला लगा था। इसके चलते रविवार शाम से ही जगह-जगह जाम लग रहे थे। रविवार की देर रात तीन बजे तक शहर के दुर्गा पंडालों में लोगों की भीड़ जुटी रही। इस स्थिति में कार और भारी वाहनों को कुछ मार्गों में प्रतिबंधित किया जा रहा है।शाम 5 बजे से रात्रि दो बजे तक प्रवेश रहेगा प्रतिबंधितएडिशनल SP सिटी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि सोमवार की शाम 5 बजे यानि अष्टमी पर्व से लेकर दशहरा उत्सवव पर्व तक रात्रि दो बजे तक यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कार सहित अन्य वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। इसके तहत कुछ मार्गों में कार की एंट्री भी बंद रहेगी। ताकि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके, जिससे जनता को देवी दर्शन और दशहरा के अवसर पर सुविधा मुहैया कराई जा सके।दुर्गोत्सव में आकर्षक झांकी देखने निकलता है लोगों को हुजूम।इन मार्गों को किया गया है

Related Articles

Back to top button