ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

हथेली ये निशान दिखे तो खुश हो जाएं, जीवन में जल्द आने वाला है राजयोग

इंदौर। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा रेखा ज्योतिष को भी विशेष महत्व दिया गया है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार, जातक की हथेलियों पर रेखाओं का निर्माण कर्म के आधार पर होता है और ऐसे में यह माना जाता है कि व्यक्ति जैसा कर्म करेगा, वैसा ही कर्म फल उसकी हथेलियों में भी देखा जा सकता है। हस्तरेखा ज्योतिष के जानकार आशीष उपमन्यु के मुताबिक, जीवन में यदि राजयोग बनता है तो इसके संकेत भी हथेली में इन चिन्हों के जरिए पता किए जा सकते हैं।

मणिबंध रेखा

जिन जातकों की हथेली में मणिबंध से शनि रेखा मध्यमा उंगली तक जाती है और अनामिका उंगली के नीचे पुण्य रेखा होती है तो ऐसे लोगों के भाग्य में राजयोग रहता है। ज्योतिष मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति अपार धन-संपदा के मालिक होते हैं और इन लोगों पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। इन संकेतों से पता चलता है कि जीवन में ज्यादा मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हथेली में ये 5 निशान

यदि जातक की हथेली के बीच वाले हिस्से पर बाण, रथ, वक्र, कमल और ध्वजा के चिन्ह दिखाई देते हैं तो भी जीवन में राजयोग की प्राप्ति होती है। ऐसे लोग जीवन में सुखी रहते हैं। जीवन में कभी भी धन की तंगी का कभी सामना नहीं करना पड़ता है। देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और आर्थिक लाभ होता है।

अंगूठे पर देखें ये निशान

यदि जातक के अंगूठे पर मछली, वीणा या सरोवर के निशान होते हैं तो ऐसे लोग भी राज सुख प्राप्त करते हैं। ये जातक बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। व्यापार में खूब लाभ होता है और धन-दौलत में वृद्धि के योग बनते हैं। समाज व सरकार में सम्मानित स्थान पाते हैं। जातक को करियर में खूब सफलता मिलती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button