ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर में घर के बाहर खेल रहे नौ साल के बच्चे को स्कूल वैन ने मारी टक्कर, मौत

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक स्कूली वैन ने नौ साल के बच्चे को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, इसी दौरान दुर्घटना हुई।

परदेशीपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे जनता क्वार्टर निवासी नौ वर्षीय आशीष पिता गणेश शर्मा अन्य बच्चों के साथ घर के बार खेल रहा था। इसी दौरान वहां से स्कूली वैन गुजरी, जिसने आशीष को टक्कर मार दी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वैन जब्त कर ली है। आशीष कक्षा तीसरी में पढ़ता था।

ड्रग सप्लाई करने वाले आठ आरोपितों पर रासुका

इंदौर। मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वाले आठ तस्करों पर पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने रासुका के तहत कार्रवाई की है। आरोपितों को केंद्रीय जेल भोपाल भेजने के आदेश दिए है। एडीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक, आरोपित अहमद उर्फ भय्यू, नीरज उर्फ गोलू, पवनदीप छाबड़ा उर्फ हर्ष, राहुल वर्मा, चंद्रशेखर उर्फ लल्ला प्रजापत उर्फ राज, सचिन भोंडवे, शुभम उर्फ धनंजय और मोहम्मद शादाब लंबे समय से ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे। चुनाव के दौरान ड्रग्स सप्लाई करने के शक में आयुक्त ने सभी पर रासुका के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button