ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

गोशामहल सीट से चुनाव लड़ेंगे विधायक टी राजा सिंह, बीजेपी ने एक और दिया तोहफा, जानें क्या..

हैदराबाद। बीजेपी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 52 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयानबाजी करने वाले विधायक टी राजा सिंह को बीजेपी ने फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। वह फिर से गोशामहल सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने इससे पहले उनका निलंबन रद्द कर दिया। उन्हें पिछले साल अगस्त में पार्टी ने निलंबित कर दिया था और पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। कैंडिडेट की अपनी पहली लिस्ट में पार्टी ने तीन सांसदों को टिकट दिया है, जिसमें अरविंद धर्मपुरी, सोयम बापू राव, बंदी संजय कुमार शामिल हैं।

नाम घोषित से पहले बीजेपी ने रद्द किया निलंबन

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। उससे पहले बीजेपी ने राज्य में अपने इकलौते विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द कर दिया है। बीजेपी ने पैंगबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में टी राजा सिंह के गिरफ्तार होने पर अगस्त 2022 को निलंबित कर दिया था। अब विधानसभा चुनावों के बीच में बीजेपी ने टी राजा का निलंबन रद्द करने का फैसला लिया है। तेलंगाना में एक ही चरण में चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

बीजेपी की पहली सूची

Related Articles

Back to top button