ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

1.64 लाख चोरी; गड़बड़ी पकड़े जाने से पहले ही रफू चक्कर हो गया

रेवाड़ी: बावल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पंकज की तलाश शुरू कर दी है।रेवाड़ी जिले के ओद्योगिक कस्बा बावल स्थित एक कंपनी के हब में बतौर इंचार्ज एक शख्स ने गड़बड़ी करते हुए 1.64 लाख रुपए चोरी कर लिए। बावल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, भिवानी जिले के गांव मुंधाल कंला निवासी पंकज पिछले काफी समय से बावल एरिया में आइडेंटली प्लस डिलीवरी प्लस प्राइवेट लिमिटेड के हब में बतौर इंचार्ज कार्यरत था। अक्टबूर को कंपनी को कर्मचारी पंकज पर शक हुआ। उसके बाद कंपनी के रिजनल मैनेजर नितेश ने स्टाफ के जरिए गड़बड़ी को पकड़ने की कोशिश की।इस दौरान हब में काफी गड़बड़ी पाई गई। उस पक्त पंकज हब में ही मौजूद था। गड़बड़ी में पकड़े जाने पर पंकज हब से यह कहते हुए निकल गया कि उसकी पत्नी को लेकर आ रहा है। लेकिन वह हब में वापस नहीं लौटा। कंपनी प्रबंधन ने जब पंकज को फोन किया तो उसने मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया। हब में चैक किया तो वहां से 1 लाख 63 हजार 741 रुपए गायब मिले।रिजनल मैनेजर नितेश ने कैश चोरी का शक जाहिर करते हुए बावल थाना पुलिस को पंकज के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने पंकज के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पंकज अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button