ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

नौलखा में होगा बंगाली समाज का धुनुची नृत्य, ओमनी रेसीडेंसी में होगा शतचंडी महायज्ञ

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 22 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्र में अष्टमी पर विभिन्न आयोजन होंगे। यज्ञ-अनुष्ठान भी देवी मंदिरों में होंगे और गरबों की धूम भी रहेगी। बंगाली समाज द्वारा धुनुची नृत्य और कला प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

– आर्ट आफ लिविंग के नवरात्र महोत्सव में ओमनी रेसीडेंसी बांबे हास्पिटल के पास रिंग रोड पर अष्टमी पूजन सुबह 7.30 बजे से होगा। इसके साथ सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

– रामचरित मानस का सामूहिक पाठ रामद्वारा छत्रीबाग में सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक किया जाएगा। पाठ नवरात्र में प्रतिदिन होगा। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज के प्रवचन भी होंगे।

– बंगाली समाज द्वारा बंगाली क्लब नौलखा में विभि्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सुबह 8 बजे बिहत पूजा और 10 बजे इंटर स्कूल नृत्य प्रतियोगिता होगी। शाम 7.30 बजे धुनुची नृत्य और रात 9 बजे सारेगामा फेम जोयितादास और सायंतन अधिकारी कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

– अगर आप कला के शौकीन हैं तो सुंदर कलाकृतियां देखना, उनके बारे में जानना चाहते हैं तो आज सुबह 11 बजे बाद कैनरीज आर्ट गैलरी पहुंच जाएं। यहां सूर्या आर्ट स्टूडियो द्वारा कला प्रदर्शनी लगाई जा रही है जिसका आनंद आप भी ले सकते हैं।

– मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर सुबह 11 बजे श्रीराम दरबार मंदिर में नवाह्न पारायण पाठ किया जाएगा। गीता भवन परिसर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में भी दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ पूजन किया जाएगा।

– वैभव नगर दुर्गा माता मंदिर में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह के सत्र में गायत्री यज्ञ और दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। दोपहर 3 से 6 बजे तक भजन होंगे।

– सार्वजनिक महोत्सव समिति जयरामपुर कालोनी में मां गढ़ कालिका मंदिर उज्जैन की प्रतिकृति बनाई गई। प्रतिदिन शाम 7 बजे से दुर्गा सप्तशती का पाठ, हवन -पूजन और आरती होगी।

Related Articles

Back to top button