ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

क्रिकेट मैच में दांव लगाते सात गिरफ्तार, भोपाल से मिली लिंक

बालाघाट। क्रिकेट विश्व कप के मैच में आनलाइन सट्टा खिलाने का मामला सामने आया है, जिसमें लालबर्रा पुलिस ने सात आरोपितों को किराए के कमरे में बैठकर भारत व बांग्लादेश के मैच में दांव लगाते गिरफ्तार किया। पुलिस को मास्टरमाइंड की तलाश है, जो दुर्ग का निवासी है और अपने साथियों की धरपकड़ की खबर लगते ही फरार है। पुलिस ने फरार आरोपित के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस को इस मामले में भोपाल से भी लिंक मिली है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीम दुर्ग और भोपाल के लिए रवाना कर दी गई है।

आनलाइन उपभोक्ता से हार-जीत का दांव लगवा रहे थे

पुलिस जानकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लालबर्रा पुलिस ने छोटी पनबिहरी में रेवाशंकर सोनेकर के मकान में किराए के कमरे में दबिश दी थी, जहां सात लोग भारत व बांग्लादेश के मैच में आनलाइन सट्टा खिला रहे थे। मोबाइल तथा लैपटॉप पर इंटरनेट के माध्यम से वेबपेज पर मैच में सट्टा खिलवाकर आनलाइन उपभोक्ता से हार-जीत का दांव लगवा रहे थे।

दो लैपटाॅप, दस मोबाइल फोन आदि बरामद

तलाशी लेने पर आरोपितों के कब्जे से दो लैपटाॅप, दस मोबाइल फोन, दो रजिस्टर, एडॉप्टर, चार्जिग वायर, पावर बैंक के साथ 21 हजार रुपये कीमत की 63 लीटर देशी मदिरा बरामद हुई। आरोपितों ने बताया कि शराब को शुष्क दिवस या चुनाव के दौरान शराब दुकान बंद रहने पर अधिक कीमत पर बेचकर लाभ मुनाफा कमाने की नियत से रखा गया था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले के खुलासे में थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा, उनि गौरव शर्मा, प्रआर गजेंद्र पटले, आर. तारेंद्र बिसेन, मनीष आदि की अहम भूमिका रही।

ये आरोपित हुए गिरफ्तार

आनलाइन सट्टा मामले में पुलिस ने मनीष पिता सुदामा चंदनाने उम्र-31 वर्ष निवासी शांति नगर, भिलाई (छग), रोहित पिता रोशनलाल विधानी उम्र-30 वर्ष निवासी भिलाई (छग), सुनील पिता राजकुमार कृष्णानी उम्र-32 निवासी भिलाई (छग), कौशल पिता मनहरन वर्मा उम्र-24 वर्ष निवासी राजनांदगांव (छग), डालिकचंद पिता रूपचंद वाघाड़े उम्र-22 वर्ष निवासी भानेगांव थाना किरनापुर, रामप्रसाद पिता हरिशचंद भोंगाड़े उम्र-21 वर्ष निवासी भानेगांव और पंकज पिता अशोक ढोरे उम्र-18 निवासी भानेगांव हैं।

Related Articles

Back to top button