ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

इजरायली नागरिकों को अमेरिका में बिना वीजा मिलेगी एंट्री, जंग के बीच बाइडेन प्रशासन का बड़ा फैसला

इजराइल-हमास युद्ध के मद्देनजर अमेरिका ने इजराइल के नागरिकों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अमेरिका ने ‘वीजा छूट’ कार्यक्रम शुरू किया, जिसके तहत 90 दिन या उससे कम समय के लिए अमेरिका की यात्रा के इच्छुक इजराइली नागरिक वीजा आवेदन किए बिना अमेरिका की यात्रा कर सकेंगे।

पहले 30 नवंबर की तारीख हुई थी तय

अमेरिका ने 27 सितंबर को घोषणा की थी कि वह इजरायल को ‘वीजा छूट’ कार्यक्रम में शामिल कर रहा है। इस कार्यक्रम में 40 से ज्यादा यूरोपीय और एशियाई देशों को शामिल किया गया है, जिनके नागरिक बिना वीजा के तीन महीने के लिए अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। अमेरिका ने पहले कहा था कि इजराइल के नागरिक 30 नवंबर से बिना वीजा के अमेरिका की यात्रा शुरू कर सकते हैं। लेकिन आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि अब यह कार्यक्रम वीरवार से शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति में समयसीमा में बदलाव का कोई कारण नहीं बताया। इस कार्यक्रम के तहत इजराइल के नागरिकों को पहले ‘‘इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम फॉर ट्रैवल ऑथराइजेशन” में पंजीकरण कराना होगा।

प्रक्रिया में लगेंगे 72 घंटे

आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने समाचार विज्ञप्ति में कहा कि यह एक स्वचालित प्रणाली है, जो यह निर्धारित करने में मदद करती है कि व्यक्ति यात्रा करने का पात्र है या नहीं। इस प्रक्रिया में 72 घंटे तक का समय लग सकता है। फिर वह व्यक्ति अमेरिका की यात्रा कर सकता है। मंत्रालय ने कहा कि पात्रता के लिए इजराइली नागरिक के पास बायोमीट्रिक मानकों वाला पासपोर्ट होना चाहिए। जिन लोगों के पास ऐसा पासपोर्ट नहीं है उन्हें अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करना होगा।

इससे पहले अमेेरिका ने अपने नागरिकों को सर्तक रहने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था, ‘‘दुनिया भर में विभिन्न स्थानों पर बढ़ते तनाव, अमेरिकी नागरिकों और हितों के खिलाफ आतंकवादी हमलों, प्रदर्शनों या हिंसक कार्रवाइयों की आशंका के मद्देनजर विदेश विभाग अमेरिकावासियों को दुनिया के अन्य देशों में अधिक सावधानी बरतने की सलाह देता है।” परामर्श में कहा गया है, ‘‘अमेरिकी नागरिकों को उन स्थानों पर सतर्क रहना चाहिए, जहां पर्यटक आते-जाते हैं।” इस परामर्श में अमेरिकी नागरिकों से ‘स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम’ में नामांकन करने का भी आग्रह किया गया, ताकि वे जानकारी और ‘अलर्ट’ प्राप्त कर सकें तथा किसी आपात स्थिति में उन्हें आसानी से ढूंढा जा सके।

इजराइल – गाजा के बीच ताजा संघर्ष सात अक्टूबर को हमास आतंकवादियों द्वारा इज़राइल के खिलाफ किये गये अप्रत्याशित हमलों से शुरू हुआ है। इज़राइल ने हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए गाजा में बड़े पैमाने पर हमला शुरू किया है। इजराइली अधिकारियों ने बताया कि इजराइल में बच्चों सहित 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं और 4,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। फलस्तीनी स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुसार, गाजा में कम से कम 3,400 लोग मारे गए हैं और 12,000 से अधिक घायल हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने देश के साथ एकजुटता व्यक्त करने तथा संघर्ष रोकने के प्रयास के तहत इस सप्ताह इजराइल का दौरा किया है।

Related Articles

Back to top button