ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

हफ्ता वसूली के लिए बदमाशों ने आटो चालक को बंधक बनाया

उज्जैन । भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक आटो चालक का हफ्ता वसूली के लिए अपहरण कर लिया। आरोपितों ने चालक से रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर पानबिहार ले गए। जहां उससे 1500 रुपये लिए और उसके बाद छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह है मामला

भैरवगढ़ टीआइ जगदीश गोयल ने बताया कि बापूनगर निवासी राहुल पुत्र बालमुकुंद जाटव आटो चालक है। बुधवार दोपहर जावेद पुत्र युसूफ अली निवासी गांधी नगर और भोला ने उसे रोककर हफ्ता वसूली के नाम पर 200 रुपये की मांग की।

रुपये नहीं दिए तो की मारपीट

जाटव ने दोनों आरोपितों को रुपये देने से मना कर दिया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की और बाइक पर जबरन बैठाकर पानबिहार ले गए। जहां उससे मारपीट कर जेब में रखे 1500 रुपये लूट लिए। इसके बाद राहुल को पानबिहार में ही छोड़कर भाग गए। टीआई गोयल ने बताया कि आरोपित हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। इनके खिलाफ 10 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। वारदात के बाद से बदमाश फरार है।

Related Articles

Back to top button