ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
बिहार

‘नीतीश के बयान को तोड़-मरोड़ कर किया जा रहा पेश’, CM के BJP नेताओं से दोस्ती वाले बयान पर बोले अशोक चौधरी

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का भाजपा (BJP) नेताओं से यह कहना कि वह जब तक जिंदा हैं, तब तक भाजपा नेताओं से दोस्ती बनी रहेगी। वहीं, सीएम नीतीश कुमार के बीजेपी नेताओं से दोस्ती वाले बयान की काफी चर्चा हो रही है। इसे लेकर अब कई तरह की कयासबाजी भी जारी है। इसी बीच नीतीश कुमार के बयान पर बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) ने कहा कि नीतीश कुमार के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

‘नीतीश कुमार के बयान को तोड़ मरोड़ कर किया जा रहा पेश’
अशोक चौधरी ने  कहा कि नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ पुराने संबंध हैं। अगर उन्होंने ये कहा है तो इसमें गलत क्या है? भाजपा में कई ऐसे सीनियर लीडर हैं, जो नीतीश कुमार के साथ राजनीति में रहे। कई लोगों ने नीतीश सरकार से अलग होने के बाद नीतीश कुमार से आग्रह किया कि उन्हें सरकारी घर से बाहर न किया जाए। वे स्वेच्छा से आवास खाली कर देंगे। नीतीश कुमार ने उन्हें मोहलत दी।

बता दें कि मोतिहारी के महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दौरान भाषण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से कहा था कि जब तक हम जीवित रहेंगे, तब तक भाजपा नेताओं से दोस्ती बनी रहेगी। चिंता मत करिए। इतना ही नहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी सरकार का आभार भी जताया। वहीं, उनके इस बयान से बिहार ही नहीं बल्कि देश की राजनीति भी गरमा गई है।

Related Articles

Back to top button