ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

‘तिवारी’ के फर्स्ट लुक में जख्मी दिखीं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर

हिंदी सिनेमा जगत में एक अभिनेत्री के तौर पर उर्मिला मातोंडकर की अपनी एक अलग पहचान रही है। एक बाल कलाकार से लेकर एक लीड हीरोइन बनने तक उन्होंने ढेरों फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। ‘सत्या’, ‘एक हसीना थी’,  ‘भूत’, ‘रंगीला’, ‘कौन’, ‘पिंजर’ जैसी फिल्में उर्मिला मातोंडकर की काबिलियत की ऐसी मिसाल है, जिसे भुला पाना आसान नहीं। उर्मिला अब ‘तिवारी’ नामक वेब शो के जरिए एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। यह सीरीज रोमांच से भरपूर है।इस शो के निर्देशन की कमान सौरभ वर्मा के हाथों में है,जबकि इसका निर्माण, कंटेंट इंजीनियर्स द्वारा किया जा रहा है। शो में उर्मिला मातोंडकर मुख्य किरदार में नजर आएंगी। मां-बेटी के जज्बाती रिश्तों पर आधारित यह एक ऐसा शो है, जिसमें उर्मिला मातोंडकर का रोल काफी दमदार है।’तिवारी’ के मेकर्स ने आज शो का एक पोस्टर जारी किया है। शो में उर्मिला का बदला हुआ अंदाज देख उनके तमाम फैंस हैरान हो गए हैं। गौरतलब है कि इस शो में उर्मिला का एक्शन अवतार भी नजर आने वाला है, जिसके लिए वह पिछले कई महीनों से कड़ी मेहनत कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button